फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: केरपे और तोड़समपारा के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 315 बोर की राइफल और बम हुआ बरामद

Mon, 21 Apr 2025 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

पुलिस गश्त के दौरान शाम को केरपे व तोड़समपारा के बीच पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में जवानों ने भी सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरपे व तोड़समपारा के बीच सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से 315 बोर की राइफल, टिफिन बम आदि सामान बरामद किया हैं। मौके पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। इससे और भी नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आज बेदरे थाना क्षेत्र में थाना बेदरे व छसबल नुगुर कैम्प की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान व एरिया डॉमिनेशन पर केरपे की ओर निकली हुई थीं। अभियान के दौरान शाम को केरपे व तोड़समपारा के बीच पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में जवानों ने भी सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टिफिन बम, पटाखे आदि बरामद किया गया है। वहीं मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। इससे मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना जताई गई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें