फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, चार आईईडी बरामद, 10 किलो के आईईडी में लगा रखा था एचई बम

Sun, 01 Dec 2024 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए चार आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। नक्सलियों ने पहली बार दस किलो के आईईडी में जिंदा एचई को प्लांट किया था जो काफी शक्तिशाली था।
विज्ञापन
चार आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए चार आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। नक्सलियों ने पहली बार दस किलो के आईईडी में जिंदा एचई को प्लांट किया था जो काफी शक्तिशाली था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीजापुर डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर गोरना, मनकेली व इशुलनार की तरफ़ निकली हुई थी। सर्चिंग के दौरान गोरना, मनकेली रोड पर डी माइनिंग के दौरान बीडीएस बीजापुर की टीम ने पांच-पांच किलो के तीन आईईडी बरामद किये। नक्सलियों ने आईईडी को कच्चे रास्ते पर लगाया था। 

तीनों आईईडी को नक्सलियों ने प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया हुआ था। वहीं इससे थोड़ी दूरी पर नक्सलियों ने सड़क पर ही 10 किलो का आईईडी प्लांट किया था। नक्सलियों ने यहां पहली बार दस किलो के आईईडी के साथ जिंदा एचई बम को प्लांट किया था, जो काफी शक्तिशाली था। 
विज्ञापन


डीआरजी और बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा नक्सलियों के नापाक मंसूबो को ध्वस्त करते हुए बड़ी ही सूझबूझ व सतर्कता से चारों आईईडी को सुरक्षित तरीके से वहीं निष्क्रिय कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें