फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, पांच किलो का आईईडी बरामद

Tue, 14 Jan 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने एक फिर से नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर दिया है। नक्सलियों द्वारा मुतवेंडी के पास लगाये गए आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
पांच किलो का आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने एक फिर से नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर दिया है। नक्सलियों द्वारा मुतवेंडी के पास लगाये गए आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गंगालुर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी कैम्प से सीआरपीएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान मुतवेंडी कैम्प से 20 मीटर की दूरी पर नक्सलियों के द्वारा लगाये गए पांच किलो का आईईडी बरामद किया गया। 

जवानों ने बरामद कर सीआरपीएफ 85 बटालियन बीडी टीम द्वारा आईईडी को मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा प्रेशर स्विच सिस्टम से आईईडी लगाया गया था। जवानों की सूझबूझ व सतर्कता से समय पर आईईडी बरामद कर उसे डिफ्यूज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें