फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: लाल पानी से प्रभावित गांवों का विधायक विक्रम मंडावी ने किया दौरा, ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं

Sun, 15 Feb 2026 10:57 AM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विधायक विक्रम मंडावी ने जिले के दुर्गम एवं लाल पानी प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम डुमिरपालनार, तिमेनार, हुरेपाल और बेचापाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने विधायक से मुख्य रूप से वन अधिकार पट्टा, शुद्ध पेयजल, सर्व सुविधा युक्त अस्पताल, स्कूल, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और राशन दुकान खोलने के अलावा रोजगार की मांग प्रमुखता से रखी। विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को लेकर राज्य सरकार से बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा, विधायक एनएमडीसी की लालपानी खदान से प्रभावित ग्राम डुमिरपालनार पहुंचे, जहां उन्होंने खदान से निकलने वाले लाल पानी के कारण हो रहे नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी प्रबंधन लंबे समय से लाल पानी से हो रहे पर्यावरणीय एवं कृषि नुकसान का उचित मुआवजा नहीं दे रहा है। प्रभावित ग्रामीणों की मांगों के अनुरूप ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। 
विज्ञापन


वहीं, विधायक ने कहा कि एनएमडीसी खदान से निकलने वाला लालपानी ग्रामीणों के लिए लगातार संकट पैदा कर रहा है, लालपानी ग्रामीणों के साथ ही कृषि कार्य, कृषि भूमि और पशुधन को प्रभावित कर रहा है। इसका असर ग्रामीणों के स्वास्थ्य और आजीविका पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में पर्यावरण पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें