फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बीजापुर नगर पालिका में शपथ ग्रहण, विकास कार्यों को नई गति देने का संकल्प

Thu, 30 Jul 2026 05:00 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर नगर पालिका परिषद में मनोनीत एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम जागेश्वर कौशल ने जनहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
बीजापुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद बीजापुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग, संजय लुकड़, नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पढ़ें:  मॉर्फ्ड सीडी मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

समारोह के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने उन्हें सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि एल्डरमैनों के अनुभव और सहयोग से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही बीजापुर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाया जा सकता है। सभी ने जनसेवा, सुशासन और नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें