फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: जेजेएम के कार्य में लापरवाही, पांच ठेकेदारों का काम निरस्त, ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी

Sat, 07 Dec 2024 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कामों को समय सीमा में काम शुरू करने पर कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ठेकेदारों के तेरह गांव के कामों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
पांच ठेकेदारों का काम निरस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कामों को समय सीमा में काम शुरू करने पर कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ठेकेदारों के तेरह गांव के कामों को निरस्त कर दिया है। इतना ही नहीं ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर को राजसात कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। 

विज्ञापन


लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसआर नेताम ने बताया कि जिले में शासन की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यो को गति देने जिन ठेकेदारों को कम दिया गया था। वे कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी अनुबंधित काम को समय सीमा में शुरू नहीं कर रहे, ऐसे ठेकेदारों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर के द्वारा कार्यवाही करते हुए बलजीत ग्राम इडेनार 02, इडेनार 03, हिरोली, डालेर, बांगोली, मेसर्स सूर्या मेटल स्टोर्स काम ग्राम चेरपल्ली, जारगुड़ा, फन्दीवाया, अडेपल्ली, अर्जुन सिंह काम ग्राम पेठा, मेसर्स कृतिशा इंकॉर्पोरिशन काम ग्राम चोखनपाल, मिरगानघोटुल कुल 5 ठेकेदारों के 13 गांव के काम निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। 

योजनाओं में जल स्त्रोत निर्माण हेतु ठेजेदारों के द्वारा नलकूप खनन काम के काम को समय सीमा पर प्रारंभ नहीं करने के कारण कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर के द्वारा मेसर्स महावीर बोरवेल्स ब्लाक बीजापुर व भैरमगढ़ 23 नग नलकूप खनन तथा मेसर्स साई ममता बोरवेल्स एन्ड कंपनी ब्लाक बीजापुर 47 नग नलकूप खनन कुल 70 नग नलकूप खनन कार्य प्रारंभ नहीं करने के कारण कार्य निरस्त कर दिया गया है। वही ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर सरकार के पक्ष में राजसात कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। जिससे बीजापुर जिले में जल जीवन मिशन के कोई भी कार्यो के टेंडर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी 13 ठेकेदारों के 32 गांव के कार्य निरस्त किये जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें