फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

Sun, 29 Dec 2024 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पगडंडी मार्ग पर लगा रखा आईईडी बरामद कर उसे वही निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गए। 
विज्ञापन
जवानों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पगडंडी मार्ग पर लगा रखा आईईडी बरामद कर उसे वही निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ 229 वाहिनी की टीम रोड ओपनिंग व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली हुई थी। डिमाइनिंग के दौरान 229 वाहिनी की बीडीएस टीम के द्वारा तर्रेम चिन्नागेलूर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी बरामद किया गया। जिसे टीम ने सतर्कता व सूझबूझ से उसे वही निष्क्रिय कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने आईईडी पाईप में लगकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था। जिसे प्रेशर स्वीच सिस्टम से जोड़ा गया था। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगा रखा था। जवानों की सूझबूझ व सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें