फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: गुंजेपर्ती के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डम्प बरामद, सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बड़ी साजिश नाकाम

Sun, 07 Sep 2025 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजेपर्ती के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विस्फोटक डम्प बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजेपर्ती के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से कोबरा 205, केरिपु 196 यंग प्लाटून बस्तरिया, और केरिपु 229 द्वारा की गई। सूत्रों के अनुसार एफओबी गुंजेपर्ती क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार व विस्फोटक तैयार करने के उपकरणों और अन्य सह उपकरण तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा डम्प बरामद किया गया।  

विज्ञापन


जिसमें लेथ मशीन, इलेक्ट्रिक जनरेटर, वाटर पम्प, इलेक्ट्रिक कटर हाइड्रोलिक सिलेंडर, जेक्स, स्पूलर, मोटर पार्ट्स, औधोगिक उपयोग की वस्तुएं, वायर, टूल बॉक्स, ड्रिल बिट्स, स्टील प्लेट्स, कंटेनर विस्फोटक निर्माण सामग्री और दवाइयां शामिल है। बरामद सभी सामग्री को सुरक्षा मानकों के अनुसार नष्ट कर दिया गया। इससे नक्सलियों की संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यह कार्यवाई नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की  दिशा में एक बड़ी सफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें