फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों ने गला घोंटकर भाजपा नेता की हत्या की, लगाया मुखबिरी का आरोप; घर से ले गए थे उठाकर

Wed, 11 Dec 2024 10:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से पहले नक्सली लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से पहले नक्सली लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुड़ियाम माड़ो पिता मुरा कुड़ियाम उम्र करीब 35 को पहले घर से उठाकर ले गए, फिर घर से कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या कर शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया।

घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें