फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: धनोरा आश्रम में फूड प्वाइजनिंग मामले में प्रशासन ने भी बनाई जांच समिति, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

कलेक्टर बीजापुर ने धनोरा आश्रम में फूड प्वाइजनिंग मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में अध्यक्ष एसडीएम जागेश्वर कौशल के अलावा सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के धनोरा स्थित माता रुकमणी आश्रम में अध्ययनरत 35 छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ने व एक छात्रा की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जांच समिति बनाये जाने के बाद अब जिला प्रशासन ने भी पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो एक सप्ताह में जांच कर कलेक्टर बीजापुर को रिपोर्ट सौंपेगी। 

विज्ञापन


कलेक्टर बीजापुर ने धनोरा आश्रम में फूड प्वाइजनिंग मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में अध्यक्ष एसडीएम जागेश्वर कौशल के अलावा सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आनंद जी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार यादव को सदस्य बनाया गया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर जांच कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर बीजापुर को सौंपेगी।
विज्ञापन


समिति में शामिल ये नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें