फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों ने एक बार फिर जिले में मचाया उत्पात, नक्सलियों ने जेसीबी और टिप्पर में लगाई आग, फेंके पर्चे

Sat, 28 Oct 2023 03:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वहां आसपास पर्चे भी फेंके है। पर्चे में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात लिखी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को सबक सिखाने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
नक्सलियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर जिले में उत्पात मचाया है। शुक्रवार की रात मिरतुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने थाने से कुछ दूर पर  खड़ी गाड़ियों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नक्सलियों ने मिरतुर थाना से कुछ दूर खड़ी एक जेसीबी व एक टिप्पर को आग के हवाले कर दिया। बताया गया है कि मिरतुर से गंगालूर तक सड़क  निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में ठेकेदार निर्माण का काम खत्म करने के बाद मिरतुर थाने के पास गाड़ियों को खड़ी कर देता हैं। शुक्रवार की रात थाने से कुछ दूर पर  खड़ी वाहनों को  नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया गया है कि यह घटना रात 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

 

आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वहां आसपास पर्चे भी फेंके है। पर्चे में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात लिखी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को सबक सिखाने की बात कही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें