बीजापुर में बीते दिनों रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से अगवा किये जेसीसीजे के कार्यकर्ता की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है।
बीजापुर में बीते दिनों रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से अगवा किये जेसीसीजे के कार्यकर्ता की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से नक्सलियों ने जेसीसीजे कार्यकर्ता मुकेश हेमला को पिस्तौल की नोक पर उठा ले गये थे। नक्सली जब मुकेश को ले जा रहे थे, उस वक्त वहां के कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन नक्सलियों ने उन्हें पिस्तौल व चाकू दिखाकर धमका दिये और वहां से वापस चले जाने को कहा। नक्सली मुकेश को अपने साथ ले गए।
नक्सलियों ने अपहृत मुकेश की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है। ज्ञात हो कि गंगालुर इलाके में तीन दिनों में तीन लोगों की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है।