बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारीकांकेर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। बीती रात को नक्सलियों ने मड़कम भीमा की मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 9 बजे नक्सली मड़कम भीमा के घर पहुंचे। उन्होंने भीमा को घर से बाहर निकाला और मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसूर थाना में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।