फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार, कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद

Sat, 27 Apr 2024 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सिराकोन्टा व दमपाया के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 
विज्ञापन
सर्चिंग के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सिराकोन्टा व दमपाया के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मद्देड़ थाना से जिलाबल व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी मद्देड़ थाना क्षेत्र के सिराकोन्टा व दमपाया की तरफ गस्त सर्चिंग पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान सिराकोन्टा दमपाया के बीच जंगल से 1 संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

पूछताछ करने पर उसने नाम मरपल्ली देवेंद्र पिता मरपल्ली रमैया उम्र 29 निवासी मरपल्लीपारा दमपया थाना मद्देड़ बताया। जिसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, 3 नग वॉकी टॉकी व चार्जर, 1 नग नोकिया मोबाईल व प्रतिबंधित संगठन का बैनर पोस्टर बरामद किया गया। पकड़ा व्यक्ति नक्सल संगठन के मद्देड़ एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय रहकर संगठन के लिए आईईडी लगाना एवं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नक्सल संगठन के लिए समान सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध मद्देड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें