फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को नहीं मिली राहत, जमानत देने से कोर्ट का इनकार, 15 दिन की बढ़ी रिमांड

Wed, 22 Jan 2025 02:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी को अदालत ने जमानत में छूट ना देते हुए 15 दिनों की रिमांड और बढ़ा दी है। जिसके चलते ठेकेदार को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
मुकेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी को अदालत ने जमानत में छूट ना देते हुए 15 दिनों की रिमांड और बढ़ा दी है। जिसके चलते ठेकेदार को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा बीजापुर में बन रहे 122 करोड़ रुपये के घटिया सड़क निर्माण की खबर प्रकाशित करने के बाद, वहां के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के साथ ही उसके भाई रितेश, मुंशी व अन्य ने मिलकर पत्रकार की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


हत्या के साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सैप्टिक टैंक में छुपा दिया गया, पुलिस ने इस मामले में फोन नम्बर के सीडीआर नंबर से मुकेश की लोकेशन निकालने के बाद शव को सैप्टिक टैंक से निकाला। जहाँ पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें