फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: 2540 किसानों से 14 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी, 252 करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित

Fri, 19 Dec 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 2540 किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है।
विज्ञापन
252 करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 2540 किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से कुल 14,3948.40 मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। धान खरीदी के एवज में किसानों को कुल 340.13 करोड़ रुपये का समर्थन मूल्य भुगतान निर्धारित किया गया जिसमें से 122.82 करोड़ रुपये की राशि अब तक किसानों के खातों में भुगतान की जा चुकी है। वहीं शेष राशि का भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की देय राशि भी सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। कुल मिलाकर किसानों को अब तक लगभग 252.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए टोकन तुंहर एप सहित ऑनलाइन व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। त्वरित भुगतान व्यवस्था के चलते किसानों में संतोष एवं उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन ने बताया कि धान खरीदी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार जारी है और शेष किसानों से भी समय-सीमा के भीतर उपज खरीदी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें