फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: विधायक विक्रम मंडावी का भाजपा पर पलटवार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Thu, 22 Jan 2026 07:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीजापुर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कांग्रेस के कहने पर नहीं, बल्कि चिकटराज समिति के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीजापुर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कांग्रेस के कहने पर नहीं, बल्कि चिकटराज समिति के निर्देश पर की गई है। उन्होंने भाजपा पर नाकामियों को छिपाने के लिए झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि यह कार्रवाई उनके कहने पर होती, तो दिशा की बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं ने उसी समय विरोध क्यों नहीं किया।

विज्ञापन


भाजपा पर की गई तीखी टिप्पणी
विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा नेता अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए भ्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि चाहते तो जिला प्रशासन और पालिका की इस कार्रवाई को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक रंग दिया। विधायक ने भाजपा से सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार में विधायक कलेक्टर कार्यालय में बैठकर षड्यंत्र रच रहे हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को छिपा रही है, वहीं दूसरी ओर नक्सली पीड़ित, गरीब आदिवासियों और डीआरजी जवानों के मकानों पर बुलडोजर चला रही है। विधायक ने भाजपा की इस दोहरी नीति को समझ से परे बताया।

कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
विधायक ने यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने स्वीकार किया है कि यह कार्रवाई चिकटराज समिति के कहने पर की गई थी। इसके बाद चिकटराज समिति ने कलेक्टर बीजापुर से मिलकर आभार भी प्रकट किया। विधायक ने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद और पालिका चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा चट्टानपारा के लोगों को पट्टा देने का आश्वासन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई क्यों की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से भाजपा सरकार और नेताओं की किरकिरी से बचने के लिए वे झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि चट्टानपारा के प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और पीड़ितों को न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें