फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पलायन को मजबूर मजदूर की तेलंगाना में लू लगने से मौत, मिर्ची तोड़ने मुलुगु के वीरभद्रवारम गया था मजदूर

Mon, 21 Apr 2025 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले से पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी पलायन के चलते मजदूरी के लिए पड़ोसी राज्य गये एक मजदूर की लू लगने से मौत होने की खबर सामने आई है।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले से पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी पलायन के चलते मजदूरी के लिए पड़ोसी राज्य गये एक मजदूर की लू लगने से मौत होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गंगालुर क्षेत्र के ग्राम पुसनार निवासी पुनेम नन्नू उम्र 25 बीते कुछ दिनों पहले मिर्ची खेत में मजदूरी करने पड़ोसी राज्य तेलंगाना के वेंकटापुरम मंडल के वीरद्रभद्रवारम जिला मुलुगु गया हुआ था। यहां खेत मे मजदूरी करने के दौरान लू लगने से उक्त मजदूर की मौत होने की खबर सामने आ आई है। बताया गया है कि ग्रामीण मजदूर से तपती दोपहरी में भी खेत पर मिर्ची तोड़ने का काम लिया जा रहा था। जिससे वह लू की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 

बता दें कि बीजापुर जिले से कई गांवों के ग्रामीण मजदूरी के लिए पलायन कर पड़ोसी राज्य तेलंगाना व महाराष्ट्र जाते है। कई बार उन्हें पलायन से रोकने की कोशिश भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें