फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: माता रुकमणी आश्रम मामला, कांग्रेस जांच दल का आरोप, घटना सरकारी तंत्र की लचर व्यवस्था का नतीजा

Wed, 11 Dec 2024 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

जांच दल ने बुधवार को जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज करा रहे बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। 
विज्ञापन
कांग्रेस जांच दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीजापुर के धनोरा में स्थित माता रुक्मणी कन्या आवासीय आश्रम में हुई फ़ूडपायजनिंग से एक बच्ची की मौत और 34 बच्चों के बीमार होने को गंभीरता से लेते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने बुधवार को जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज करा रहे बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना उसके बाद जांच दल ग्राम धनोरा स्थित माता रुक्मणी कन्या आवासीय आश्रम पहुंचकर आश्रम में अध्ययनरत बच्चों, शिक्षकों और आश्रम के स्टाफ़ से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के पश्चात फ़ूडपायजनिंग की शिकार हुई मृतक छात्रा के गृह ग्राम तुमनार पहुंचकर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकित परिजनों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति को जाना। 

विज्ञापन


सभी से मुलाकात और बातचीत के बाद जांच दल ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत पनीर की सब्ज़ी खाने के बाद हुए फ़ूडपायजनिंग और फ़ूडपायजनिंग के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने व ईलाज में लापरवाही से हुई यह घटना भाजपा सरकार के तंत्र की लचर व्यवस्था का नतीजा है। जांच समिति के संयोजक  विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम में पढ़ाई कर रही बच्ची की मौत अमानक पनीर खाने और फिर ईलाज में हुई लापरवाही के कारण हुई है। विधायक उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जिले में खाद्य विभाग खाने पीने की वस्तुओं को लेकर भी गंभीर नहीं हैं।इस घटना के पीछे कहीं न कहीं खाद्य विभाग की भी लापरवाही रही है। जिले का खाद्य विभाग जिले में पहुंच रही खाद्य सामग्री को समय से पहले जांच कर लेती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

विदित हो कि माता रुक्मणी कन्या आश्रम धनोरा की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर के विधायक के नेतृत्व में 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया था।जिसमें विधायक अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती नीना रावतिया उड़दे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष रमेश यालम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें