फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: आईईडी विस्फोट में आरक्षक दिनेश को मिली थी वीरगति...पत्नी को मिला 1.10 करोड़ रुपये का चेक

Mon, 29 Dec 2025 07:06 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

माओवादी विरोधी अभियान में शहीद आरक्षक दिनेश नाग की पत्नी पूजा नाग को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए संबल और सम्मान का प्रतीक बनी।
 
विज्ञापन
सौंपा गया 1.10 करोड़ रुपये का चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक स्व. दिनेश नाग के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 18 अगस्त 2025 को माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए आरक्षक दिनेश नाग की धर्मपत्नी पूजा नाग को सोमवार को 1.10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


यह चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीजापुर शाखा द्वारा जारी किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने सम्मानपूर्वक सौंपा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत प्रदान की गई यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति कृतज्ञता और संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें