फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में नक्सल साजिश नाकाम: गंगालुर क्षेत्र में 10 किलो का आईईडी बरामद, कार्रवाई से बड़ा खतरा टला

Mon, 29 Dec 2025 04:47 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम की। डीआरजी, थाना गंगालुर और बीडीएस टीम ने पगडंडी मार्ग से करीब 10 किलो वजनी आईईडी बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया।
 
विज्ञापन
बीजापुर में नक्सल साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालुर और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालुर की संयुक्त टीम मुनगा और पेद्दाकोरमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान डीमाइनिंग कार्रवाई करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर एक पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ।

आईईडी मिलने की सूचना पर बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें