बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के द्वारा आये दिन मुखिबर के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों की हत्या की जा रही है। पिछले लगभग 2 महीनों में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उडतामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में 05 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा किए जाने की सूचना है।
बीते दिनों ग्राम नेलाकांकेर में 2 ग्रामीणों की हत्या नक्सलियों के द्वारा की जा चुकी है। घटना के बाद नक्सलियों के भय और धमिकयों से परिवारजन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण पीड़ित परिवारजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी नहीं मिल पाता है।इसलिए ऐसे मामलों में मृतकों के परिजनों को नक्सल पीड़ित मानते हए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।