फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजापुर-सुकमा सीमा पर अवैध क्रेशर प्लांट का निरीक्षण, विधायक विक्रम मंडावी ने उठाए सवाल; कवासी ने भी घेरा

Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर-सुकमा सीमा के तुमलपाड़ गांव में विधायक विक्रम मंडावी और कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने कथित अवैध गिट्टी क्रेशर प्लांट का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बिना ग्राम सभा अनुमति संचालन का आरोप लगाते हुए प्लांट बंद कराने की मांग की, जबकि कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करते नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक विक्रम मंडावी और सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी ने बीजापुर-सुकमा सीमा पर स्थित ग्राम तुमलपाड़ पहुंचकर वहां संचालित कथित अवैध गिट्टी क्रेशर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थापित क्रेशर प्लांट के लिए न तो ग्राम सभा की सहमति ली गई और न ही पंचायत से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई। उनका कहना है कि प्लांट बिना अनुमति के संचालित हो रहा है। दिन-रात मशीनों के संचालन से धूल प्रदूषण बढ़ रहा है, जंगलों की कटाई हो रही है और गिट्टी निकालने के लिए बारूद से ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने नेताओं से प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की।

विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि बस्तर में अवैध उत्खनन सरकारी संरक्षण में हो रहा है और नियम-कानूनों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल किया कि क्या आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति के बिना क्रेशर प्लांट संचालित किया जा सकता है? क्या वन क्षेत्र में वन विभाग की एनओसी के बिना ऐसा प्लांट चल सकता है? साथ ही उन्होंने पूछा कि बिना पुलिस विभाग की अनुमति या जानकारी के ब्लास्टिंग कैसे की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट, ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV खंगाल रही पुलिस

 

मंडावी ने कहा कि यदि संबंधित विभागों से अनुमति नहीं है तो यह प्लांट किसकी अनुमति और संरक्षण में संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से बस्तर के खनिज संसाधनों का दोहन बढ़ा है और सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी ने भी आरोप लगाया कि तुमलपाड़ में कथित तौर पर अवैध रूप से गिट्टी का उत्खनन कर बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम सभा और पंचायत कानूनों की अनदेखी कर रही है तथा बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों के हवाले करने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्रेशर प्लांट बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।

निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सुकमा की अध्यक्ष सोयम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे, जनपद सदस्य मनोज अवलम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लुर, वेणुगोपाल राजू, प्रवीण डोंगरे, बब्बू राठी, मुन्ना कुरसम, रामलू सोढ़ी, गुड्डू कोरसा, विनोद तालुकदार, वीरेंद्र वासम, कोसा अवलम, शंकर खटबिना, सुकदास, लक्ष्मण कोरसा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माडवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अदम्मा मड़कम, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पोंदी, वरिष्ठ कांग्रेसी रंजू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें