फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा नक्सली, बैग में तलाशी के दौरान मिला हथियारों का जखीरा; कोर्ट में किया पेश

Fri, 30 Jun 2023 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
नक्सली को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षाबल की संयुक्त पार्टी ने एक मिलिशिया कमांडर को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के उसूर ब्लाक के तर्रेम थाना से जिला बल और सीआरपीएफ 168 बटालियन ई कंपनी की संयुक्त टीम शुक्रवार को एरिया डॉमिनेशन पर तर्रेम के पटेलपारा की तरफ निकली हुई थी। इस दौरान तर्रेम के पटेलपारा की टेकरी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपते हुए भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबल के जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तामू नंदा (मिलिशिया कमांडर) पिता तामू कोवा उम्र 29 निवासी तामूपारा बेदरे थाना जगरगुंडा जिला सुकमा का रहने वाला बताया। इसके पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से 3 पैकेट जिलेटिन, 2 नग डेटोनेटर, लगभग 1 मीटर कोडेक्स वायर, बड़ा डेटोनेटर लगा हुआ टीएलडी वायर, करीब 250 ग्राम स्पीलिंटर (लोहे का कील) बरामद की गई। थाना तर्रेम में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें