जेसीसीजे जिलाध्यक्ष झाड़ी ने कहा कि, भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नहीं चलने वाला सच हमेशा सामने आ जाता है। सच्चाई यह है की भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे) के जिन 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 14 कार्यकर्ताओं के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) छोड़ने पर पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने बुधवार को कहा कि, जेसीसीजे का सिर्फ एक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुआ है, 14 का सदस्यता लेने का दावा झूठा है। कहा कि, भाजपा के नेता प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दिखाने के लिए झूठ परोस रहे हैं। ऐसे में कही के भी लोगों को लाकर भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं और उन्हें जेसीसीजे का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विजय झाड़ी ने कहा कि, ओम माथुर के बीजापुर दौरा पूरी तरह से विफल रहा। उनके दौरे पर बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी नदारद रहे। कहा की भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं। जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोक प्रियता से डरे भाजपाई उसकी छवि खराब करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है की केवल एक निष्क्रिय कार्यकर्ता केजी सुधारक जिन्हें पार्टी ने हटा दिया था। उसने ही भाजपा में प्रवेश किया है।