फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर के प्रधान आरक्षक जख्मी, रायपुर किया गया रेफर

Fri, 29 Dec 2023 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में गंगालूर इलाके में गस्त सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर के प्रधान आरक्षक जख्मी हो गये हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईईडी - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में गंगालूर इलाके में गस्त सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर के प्रधान आरक्षक जख्मी हो गये हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बस्तर फाइटर, डीआरजी व कोबरा की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग पर गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली व कावडग़ांव की तरफ निकली हुई थी। तभी हिरोली कैम्प व कावडग़ांव के बीच हिरोली कैम्प से करीब तीन किलोमीटर दूर पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी जद में आकर बस्तर फाइटर के प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का गंभीर रूप से घायल हो गये।
 
बताया गया है कि घायल जवान को दाएं पैर में चोट पहुंची है। घायल को पहले पुसनार यूनिट अस्पताल लाया गया यहां से जिला अस्पताल बीजापुर लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें