29 दिसम्बर को गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली कैम्प से तीन किमी की दूरी पर पगडंडी मार्ग पर लगाये प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के पैर में गंभीर चोट आने से वे जख्मी हो गए थे।
बीजापुर में बीते 29 दिसम्बर को जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली और कांवडगांव के बीच आईईडी ब्लास्ट की घटना में घायल हुए प्रधान आरक्षक बलिदान हो गये। उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
29 दिसम्बर को गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली कैम्प से तीन किमी की दूरी पर पगडंडी मार्ग पर लगाये प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के पैर में गंभीर चोट आने से वे जख्मी हो गए थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया था।
यहां उनका इलाज चल रहा था। घटना के 20 वें दिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का शहीद हो गए हैं। आईईडी ब्लास्ट में उन्हें पैर में चोट आई थी। जिसका इलाज रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल मे चल रहा था। डीएसपी सरकार ने आगे बताया कि एक्का जशपुर के रहने वाले थे।