फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: 10-10 हजार रूपये के चार इनामी नक्सली गिरफ्तार, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी की घटनाओं में थे शामिल

Wed, 25 Jun 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत  फरसेगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री के जंगलों से चार सक्रिय जनमिलिशिया नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चार नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत  फरसेगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री के जंगलों से चार सक्रिय जनमिलिशिया नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में माण्डो कुरसम, पिता स्व. वंजा कुरसम (30 वर्ष), कैलाश कुरसम पिता इरपा कुरसम (30 वर्ष),  पाण्डु कुरसम पिता मादी कुरसम (30 वर्ष) व छोटु कुरसम उर्फ बुधराम, पिता पोदिया कुरसम (21 वर्ष)। 

विज्ञापन


चारों ग्राम कोपनझर्री, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर के निवासी हैं और जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, माण्डो कुरसम 15 मई 2024 को थाना प्रभारी फरसेगढ़ के वाहन को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में शामिल था। इसके अलावा, वह 12 अप्रैल 2025 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी की घटना में भी संलिप्त था। वहीं अन्य तीन नक्सली कैलाश, पाण्डु और छोटु कुरसम 15 दिसंबर 2020 को आलवाड़ा रोड निर्माण कार्य में लगे जेसीबी, टिप्पर और ट्रैक्टर को आग के हवाले करने की घटना में शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फरसेगढ़ थाना में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें