फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सवालों के घेरे में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया, कवरेज करने गये पत्रकारों से भिड़े उपनिदेशक

Sun, 17 Nov 2024 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में हो रहे वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया अफसरों के कार्यशैली के चलते सवालों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन
सवालों के घेरे में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में हो रहे वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया अफसरों के कार्यशैली के चलते सवालों के घेरे में आ गया है। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर जहां एक ओर शासन प्रशासन द्वारा पारदर्शी बनाने के लिए वीडियो ग्राफी की जा रही है वहीं देर रात तक शारीरिक दक्षता के परीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायतों पर चले खबरों की सत्यता जानने पहुंचे पत्रकारों को रोके जाने से पत्रकार नाराज हो गए।

विज्ञापन

बताया गया है कि इन पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष के संतोष कुमार स्वयं मौजूद रहे। संतोष कुमार का आरोप है कि वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया की गड़बड़ियों के सवाल पर उपनिदेशक आईटीआर ने कहा कि जो लिखना है लिख लो, हम देख लेंगे। संतोष ने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह का बेतुका बयान प्रशासन की निरंकुशता को दर्शाता है तथा भर्ती प्रक्रिया में धांधली के सवाल को मजबूती प्रदान करता है। अधिकारियों को समझना होगा ऐसी तानाशाही नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें