फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में बारिश का कहर: कई इलाके पानी में डूबे, लोगों को घरों से निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया

Wed, 26 Jul 2023 11:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर के भोपालपटनम नगर में मंगलवार रात से हुई मूसलाधार बारिश से तीन वार्ड जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं और अंदर रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है। 
विज्ञापन
बीजापुर में बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भोपालपटनम नगर में मंगलवार रात से हुई मूसलाधार बारिश से तीन वार्ड जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं और अंदर रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने लोगों को घरों से निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया है। इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बताया गया है कि भोपालपटनम में मंगलवार की रात अब तक कि सबसे ज्यादा बारिश हुई थी।

विज्ञापन


भोपालपटनम इलाके में मंगलवार आधी रात से हुई तेज बारिश ने नगर के कई हिस्सों में बाढ़ का रूप ले लिया। नगर के रालापल्ली, सड्रापारा व छोटा तालाब पारा में पानी घरों के अंदर घुस गया था और पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया। इन कालोनियो में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। जिन लोगों के घरों में पानी घुसा था। वहां के लोगो को रेस्क्यू टीम ने राहत शिविर तक लाने के लिए सुबह से ही मशक्कत शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा व एसपी आंजनेय वाष्णेय भी प्रभावितों से मिलने पहुंच गए। 

बताया गया है कि पानी ने  29 मकानों को आंशिक तौर पर क्षति पहुंचाई है। संभावना है कि 10 मकानों को आर्थिक क्षति हो सकती है। इधर प्रशासन की ओर से सामुदायिक भवन में लगाए गए राहत शिविर मे 22 व्यक्तियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की गई हैं। इस दौरान बीजापुर एसडीएम पवन कुमार प्रेमी, तहसीलदार सूर्यकांत, नगर पालिका अधिकारी बीआर सोनबेर सड्रापारा नाले के किनारे बसे लोगो राहत पहुंचाने में लगे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें