फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: दो इनामी माओवादी ढेर, हथियार बरामद

Sat, 03 Jan 2026 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली मुरकीपार के जंगल पहाड़ी इलाके में शनिवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी माओवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
दो इनामी माओवादी ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली मुरकीपार के जंगल पहाड़ी इलाके में शनिवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी माओवादियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने मौके से उनके शवों के साथ हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगनपल्ली मुरकीपार के जंगलों में 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि 03 जनवरी 2025 की सुबह करीब 05 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

बरामदगी और माओवादियों की पहचान
सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए। इनके अलावा, एक एसएलआर राइफल, 12 बोर का देशी कट्टा, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी साहित्य भी जब्त किया गया है। मारे गए माओवादियों की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी के एसीएम हुंगा मड़कम उर्फ पंचुगा के रूप में हुई है, जो 5 लाख रुपये का इनामी था। दूसरे मारे गए माओवादी की पहचान पीपीसीएम आयती मुचाकी उर्फ जोगी के रूप में हुई है, जो पामेड़ एरिया कमेटी से जुड़ा था और उस पर भी 5 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


बरामद सामग्री
सुरक्षा बलों द्वारा बरामद की गई सामग्री में एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन और नौ राउंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक देशी 12 बोर कट्टा और पांच राउंड, एक स्कैनर सेट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू और माओवादी साहित्य भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ ने क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता और माओवादी गतिविधियों पर नकेल कसने के प्रयासों को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें