फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो शव बरामद

Sat, 03 Jan 2026 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। यह घटना जिले के दक्षिणी क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों और चल रहे ऑपरेशन को देखते हुए, मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील विवरणों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस विभाग ने बताया है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता और माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के प्रयासों को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें