फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में मारा गया एक माओवादी

Sat, 29 Mar 2025 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत टेकमेटा नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक माओवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत टेकमेटा नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक माओवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। मौके से हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर नरसापुर टेकामेटला की ओर निकली थी तभी ये मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बीजापुर और CoBRA 210 की संयुक्त टीम टेकमेटा-नरसापुर की ओर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें