फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ माओवादी ढेर, गोलीबारी अब भी जारी

Sat, 01 Feb 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं।वहीं घटना स्थल से जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ इंसास रायफल और बीजीएल लॉचर जैसे हथियार भी बरामद किये हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ आठ नक्सली मारे गए। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से कई स्वचलित हथियार भी बरामद होने की खबर है।

विज्ञापन


इससे पहले नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली थी। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये थे। वहीं, सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ था। 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर किए गए।  

विज्ञापन

इंसास रायफल और बीजीएल लॉचर जैसे हथियार बरामद

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जहां आठ नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। वहीं घटना स्थल से जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ इंसास रायफल और बीजीएल लॉचर जैसे हथियार भी बरामद किये हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में आठ से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं वहीं कई नक्सली घायल भी हुए हैं। अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है। पार्टी के वापस लौटने के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात अफसर कहे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें