फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद

Fri, 17 Jan 2025 04:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नक्सल एनकांउटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के  आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह जवानों के वापस लौटने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। आज शुक्रवार सुबह से ही फोर्स फिर सर्चिंग पर पहुंच गई है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। तीन जिलों के लगभग 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें