बीजापुर में जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर में बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण का पहले अपहरण किया और फिर बाद में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
बीजापुर के मिरतुर इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है। वही अन्य दो ग्रामीणों की पिटाई के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर से नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने हल्लुर निवासी सुक्कू हपका पिता छन्नू हपका उम्र 48 की गला घोंटकर कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। नक्सलियों ने ग्रामीण सुक्कू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव के पास नक्सलियों द्वारा भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें सुक्कू पर पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है।