फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का जवान घायल, बन्देपारा के जंगल में नक्सलियों ने प्लांट की थी आईईडी

Fri, 14 Jun 2024 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में शुक्रवार को बन्देपारा के जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
आईईडी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शुक्रवार को बन्देपारा के जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। उसे सामान्य चोट पहुंची है। पुलिस के मुताबिक नक्सली विरोधी अभियान के लिए 10 जून को बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी फरसेगढ़ क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में अभियान पर निकली थी। 

 

अभियान के दौरान शुक्रवार को मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा के जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी विस्फोट होने से डीआरजी जवान लच्छु कड़ती मामूली रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें