फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तेंदुपत्ता संग्राहकों की नगद भुगतान की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 May 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने उसूर ब्लाक में सीमित बैंकिंग सेवाओं के मद्देनजर ब्लाक के तेंदुपत्ता संग्राहकों को ऑनलाइन की बजाए नकद भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने उसूर ब्लाक में सीमित बैंकिंग सेवाओं के मद्देनजर ब्लाक के तेंदुपत्ता संग्राहकों को ऑनलाइन की बजाए नकद भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

 

तेंदुपत्ता संग्राहकों की चिंता कर रहे कमलेश के मुताबिक उसूर विकासखण्ड अंतर्गत पुजारी कांकेर, हीरापुर, कोर्सागुड़ा, उसूर चेरामन्गी व इल्मीडी में लगभग 45 हजार संग्राहक है। चूंकि उसूर ब्लाक में केवल ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली को छोड़ अन्यत्र बैंक सुविधा नहीं है, ऐसी स्थिति में शासन की तरफ से पारिश्रमिक सीधे खाते में भुगतान के आदेश संग्राहकों की परेशानी बढ़ेगी।


दर्जनों गांव आवापल्ली से 100 से 120 किमी दूर बसे हुए है,राशि निकासी केलिए दूरवर्ती गांवों के लोगों को बेवजह यातायात साधन के अभाव में आने - जाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। चूंकि वन मंत्री केदार कश्यप भी लोकसभा चुनाव के दौरान नकद भुगतान की घोषणा कर चुके हैं। कमलेश का कहना है कि इस समय प्रदेश की बागडोर आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आदिवासियों के हित में मांग पर गंभीरता जरूर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें