फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से की टिकट की दावेदारी, 30 साल से राजनीति में सक्रिय

Mon, 21 Aug 2023 10:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष को दावेदारी का फॉर्म दिया। शंकर कुडियम 30 साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कूडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच बीजापुर में कांग्रेस के दावेदार अब जोर आजमाइश करने दावेदारी को आगे आने लगे हैं। 30 साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कूडियम ने पहला आवेदन लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के पास जमा कर दावेदारी को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।

विज्ञापन


1990 से राजनीति में सक्रिय
सोमवार को फार्म जमा करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने चर्चा करते हुए बताया कि टिकट मांगने का अधिकार सबको है। इसमें पार्टी जो निर्णय लेगी उसका पालन करेंगे। गौरतलब है कि 1990 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय आदिवासी नेता शंकर कुडियम तीन बार भैरमगढ़ में जनपद सदस्य, एक बार जनपद उपाध्यक्ष, एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

कौन हैं शंकर कूडियम
शंकर कुडियम का जन्म बीजापुर ब्लॉक के तोयनार गांव में हुआ था। लेकिन उनका परिवार भैरमगढ़ के सकनापल्ली में बसा हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा भोपालपटनम से कर आगे की पढ़ाई नैमेड में पूरी की। सरल और मिलनसार स्वभाव के चलते शंकर की पकड़ आदिवासी समाज में गहरी है। 1996 से चुनाव लड़कर जितने वाले शंकर कभी चुनाव हारे नही जिसके चलते उनकी दावेदारी को लेकर कांग्रेस की राजनीति गर्म हो गई है। सामाजिक नेता के तौर पर 20 सालो से आदिवासी समाज की सेवा में लगे शंकर की पकड़ भौरमगढ़ बीजापुर और भोपालपटनम में काफी मजबूत है।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें