फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी की नक्सलियों से अपील: 50 से ज्यादा ग्रामीण किए थे अगवा, सिर्फ पूर्व सरपंच को नहीं छोड़ा

Mon, 21 Aug 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में 24 घंटे बाद भी पूर्व सरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके बाद अपहृत पिता को छोड़ने के लिए मासूम बेटी ने नक्सलियों से मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन
राजकुमारी दिव्यानी गोटा की नक्सलियों से अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में बीते रविवार की दोपहर एक बजे फरसेगढ़ से 10 किलोमीटर दूर दामारम पहाड़ी पर चिकटराज देव की पूजा करने सैकड़ों ग्रामीणों पहुंचे हुए। तभी यहां नक्सली पहुंच गए। पूर्व सरपंच महेश गोटा सहित 50 से ज्यादा ग्रामीण को अगवा कर लिया। पूछताछ के बाद सभी ग्रामीणों को नक्सलियों ने छोड़ दिया। लेकिन फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर ले गए। 

विज्ञापन


अब घटना के 24 घंटे बाद भी महेश गोटा वापस नहीं आए। जिसके बाद उनकी मासूम बेटी राजकुमारी दिव्यानी गोटा ने वीडियो के माध्यम से नक्सलियों से पिता को छोड़ने की अपील की है। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

बता दें कि 24 घंटे बाद भी महेश गोटा का कोई सुराग नहीं मिला है। महेश गोटा की बेटी ने नक्सलियों से अपील की है कि उनके पिता को नक्सली छोड़ दें। महेश गोटा का नक्सलियों ने दूसरी बार अपहरण किया है। इससे पहले 2012 में जब सलवा जुडूम और भाजपा नेता चिन्नाराम गोटा की हत्या की गई थी। तब भी महेश गोटा को नक्सलियों ने 7 दिन तक अपने साथ रखा था। गोटा परिवार के 3 लोगों की हत्या नक्सली पहले भी कर चुके हैं। अपहरण मामले में अब तक भाजपा नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन


अपहृत महेश गोटा को ढूंढने परिजन उसी पहाड़ी की ओर गए हुए हैं। जहां से नक्सलियों ने उनका अपहरण किया था। गांव वाले भी महेश की तलाश कर रहे हैं। महेश गोटा की 5 साल की बेटी राजकुमारी दिव्यानी गोटा ने वीडियो के माध्यम से नक्सलियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि मेरे पापा पूजा करने गए थे। मैं चाहती हूं कि मेरे पापा को नक्सली जल्दी छोड़ दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें