जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा की गई टिप्पणी से हमारे संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की अदिव्तीय विरासत का अपमान किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को लेकर संसद में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तरह बीजापुर में भी लगातार गृह मंत्री अमित शाह की इस्तीफ़ा की मांग को लेकर शुक्रवार को भी हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रदर्शन किए गये।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा की गई टिप्पणी से हमारे संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की अदिव्तीय विरासत का अपमान किया है और लाखों लोगो की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। वहीं बीते दिनों भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया था।