फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कमलेश कारम बोले- युवाओं की शक्ति से फिर बनेगी भूपेश सरकार; बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो कार्यक्रम में पहुंचे

Tue, 16 May 2023 08:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

प्रदेश सचिव कमलेश कारम ने कहा कि, यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एक ऐसा अभियान है, जिससे युवाओं को एक राजनीतिक पहचान मिलेगी। कहा कि आने वाले समय मे युवाओं की कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश यूथ काग्रेस सचिव कमलेश कारम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के सचिव कमलेश कारम ने कहा कि, किसी भी संगठन में युवा ही उस संगठन की रीढ़ होते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की शक्ति से एक बार फिर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनेगी। प्रदेश सचिव कमलेश कारम मंगलवार को बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम में बीजापुर के भोपालपट्टनम पहुंचे थे। 

विज्ञापन


रेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कारम ने कहा कि, यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एक ऐसा अभियान है, जिससे युवाओं को एक राजनीतिक पहचान मिलेगी। कहा कि आने वाले समय मे युवाओं की कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पांच यूथ को जोड़कर जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने अन्य बिंदुओं पर भी युवाओं से चर्चा की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें