फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Naxalite: दो-दो हजार के नोट बैंक में जमा करने जा रहा नक्सल सहयोगी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बरामद

Sun, 16 Jul 2023 04:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में पुलिस ने दो-दो हजार रुपये के नोटों के साथ नक्सलियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 60 हजार रुपये, बैंक पासबुक और नक्सली पर्चा बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने दो-दो हजार रुपये के नोटों के साथ नक्सलियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 60 हजार रुपये, बैंक पासबुक और नक्सली पर्चा बरामद किया है। रिजर्व बैंक के दो हजार रुपये नोट वापस लेने के निर्णय के बाद आरोपी नक्सली रकम जमा कराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जिले में अब तक पुलिस ने नक्सलियों के जमा कराए ले जा रहे दो-दो हजार के 43 लाख 60 हजार रुपये के साथ सहयोगियों को पकड़ चुकी है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का पैसा जमा कराने एक व्यक्ति बाइक से आवापल्ली आ रहा है। सूचना के बाद गुरुवार को बासागुड़ा पुलिस ने एमसीपी कार्यवाही के दौरान हीरापुर हनुमान टेकरी के पास बाइक चालक को रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुतकेल थाना बासागुड़ा निवासी नागुल सत्यनारायण बताया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी के दौरान 2000 रुपये मूल्य के 30 नोट, सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की दो पासबुक और नक्सली पंफलेट बरामद किया गया। 

पूछताछ में नागुल सत्यनारायण ने बताया कि नक्सलियों की उसूर एरिया कमेटी के उसूर एलओएस सदस्य झाड़ी कन्ना और नरसापुर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम ने 2000 - 2000 के नोट कुल 60 हजार रुपये देकर बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। साथ ही माओवादी पर्चा फोटोकॉपी कराकर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम को देना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नागुल सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उसके पास से 500 के 6, 100 के 2 और 20 रुपये का एक नोट कुल 3220 रुपये भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें