फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे ग्रामीण की गला रेतकर हत्या: नक्सल वारदात की आशंका, डर के कारण दो दिन बाद भी परिजन नहीं पहुंचे थाने

Sun, 16 Jul 2023 02:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण की सोते हुए हत्या कर दी गई। उसका किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। नक्सल प्रभावित इलाका होने और हत्या के तरीके से नक्सलियों के हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण की सोते हुए हत्या कर दी गई। उसका किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। नक्सल प्रभावित इलाका होने और हत्या के तरीके से नक्सलियों के हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं वारदात के बाद डर के कारण दो दिन बाद भी परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसके कारण आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  तिम्मानार निवासी सुंदर ओयाम शुक्रवार रात अपने घर में ही सो रहा था। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर मार डाला। परिजन इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। परिजन डर के कारण पुलिस के पास भी नहीं गए। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हर कोई शांत है। पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वारदात की आशंका से जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें