फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: महंगाई के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, कहा- अनाज से लेकर सब्जियों के दाम चरम पर, बजट बिगाड़ दिया

Fri, 07 Jul 2023 06:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में गुरुवार को महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ठेले पर गैस सिलेंडर, टमाटर, पेट्रोल, डीजल, धनिया रखकर सड़क पर निकले। इसके बाद चौक पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, देश भर में महंगाई चरम पर पहुंच गई हैं। अनाज से लेकर सब्जियों तक के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ प्रधामंत्री के नाम आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ठेले पर गैस सिलेंडर, टमाटर, पेट्रोल, डीजल, धनिया रखकर सड़क पर निकले। इसके बाद चौक पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, देश भर में महंगाई चरम पर पहुंच गई हैं। अनाज से लेकर सब्जियों तक के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया हैं। इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


नये बस स्टैंड में आम आदमी पार्टी बीजापुर जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पार्टी के जिला सचिव सतीश मंडावी ने कहा कि अनाज से लेकर सब्जियों के दाम में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हो रही है, उससे आम जनमानस काफी परेशान है। हर परिवार को बढ़ती महंगाई से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी होने से आम जनता परेशान है। महंगाई ने आज साधारण परिवार की कमर ही तोड़ दी है। 

जिलाध्यक्ष  अनिल दुर्गम ने कहा कि बीजेपी के सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। आलम यह है कि टमाटर 120, हरा धनिया 200, अदरक 320, करेला 120 रुपये किलो बिक रहा है। केंद्र की मोदी सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव मोरला ने कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गई है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बीजेपी सरकार में दाल, चावल, आटा, तेल और सब्जी सब कुछ महंगी हो गई है। लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद कर बैठी है। महंगाई को लेकर बीजेपी सांसदों को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग करना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें