सब्जी बीज और वाटर प्यूरीफायर की मांग पुरी
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में जिले में शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार करने के प्रयासों के बीच जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से स्कूलो में पहुंचकर पढ़ाई के स्तर मे सुधार करने का प्रयास कर रहे हैँ। निरीक्षण के जरिये गुणवत्ता मे कमी को दूर करने के प्रयासों के बीच सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार आज औचक निरीक्षण पर प्राथमिक शाला पनारापारा पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन, कक्षा व्यवस्था, गतिविधियों के संचालन और बच्चों के पढ़ाई के स्तर को देख प्रभावित हुए ।
बारी बारी से कक्षाओं मे जाकर सीईओ जिला पंचायत ने पहाड़ा, गुना, भाग, शब्द की पहचान, वाक्य का पठन, कविता वाचन, स्पेलिंग आदि के सवाल पूछे जिसमें बच्चों ने तत्परतापूर्वक आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। शिक्षकों के कक्षा संचालन की योजना और निपुण बीजापुर गतिविधियो की सीईओ जिला पंचायत ने प्रशंसा की ।
हेड मास्टर के प्रयासों से खुश होकर सीईओ जिला पंचायत ने वाटर प्यूरीफायर और सब्जी बीज किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
प्राथमिक शाला बोरजे और माध्यमिक शाला बोरजे का निरीक्षण कर सीईओ ने पढ़ाई के स्तर और विद्यालय के संचालन से संतुष्ट हुए। यहाँ शौचालय का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर तत्काल सरपंच को एक सप्ताह मे कार्य पूर्ण करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान दक्ष बीजापुर और निपुण बीजापुर की कक्षाओं और गतिविधियों का अवलोकन कर बेहतर प्रयास से गुणवत्ता स्तर बढ़ाने निर्देश दिया गया। दौरे में जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया और एपीसी जाकिर खान भी इस दौरान मौजूद रहे।