फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: ड्यूटी से लौट रहे युवा अधिकारियों के साथ मारपीट का मामला, सर्व आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 02 Jun 2025 06:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन देकर कहा है कि 7 दिवस के अंदर मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज जिला मुख्यालय में जंगी  प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
 
विज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकास खंड अंतर्गत कुटरु क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण पश्चात लौटते युवा इंजीनियर और उनके सहयोगी पंचायत सचिव के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई मार पीट की निंदा करते हुए सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि ऐसी घटना निदंनीय है।

विज्ञापन


जग्गूराम तेलामी ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री वाले छत्तीसगढ़ में ही आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। दोनों आदिवासी अधिकारियों को एसडीओपी के इशारे पर   इतनी पिटाई की गई कि उनके शरीर में मार के निशान पड़ गए। ऐसी घटना आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करता है। बीजापुर विकासशील जिला है तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों का यहां के विकास में भागीदारी रही है और रहेगी।

सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन देकर कहा है कि 7 दिवस के अंदर मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज जिला मुख्यालय में जंगी  प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें