बीजापुर में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि, आंगनबाड़ी सांस्कृतिक भवन और बच्चों के खेल कूद के लिए सरकार ने जमीन दी, लेकिन उस पर कांग्रेस नेता ने कब्जा कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि, आंगनबाड़ी सांस्कृतिक भवन और बच्चों के खेल कूद के लिए सरकार ने जमीन दी, लेकिन उस पर कांग्रेस नेता ने कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद ने उस जमीन पर कब्जा कर अपना आशियाना बना रही हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत भी की है। इसके बावजूद लोगों को विधायक और कलेक्टर के नाम से धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजयुमो नेता फूलचंद गागड़ा ने कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित आंगनबाड़ी, सांस्कृतिक भवन व खेल कूद के लिए मिली शासकीय भूमि पर वार्ड 6 के कांग्रेसी की महिला पार्षद ने जबरन कब्जा कर लिया है। जब वहां के लोगों ने मना किया तो उन्हें विधायक कलेक्टर का डर दिखाकर दबंगाई की जा रही है। गागड़ा का कहना है कि आम जनता सार्वजनिक हित सोच रही है, लेकिन चुनी हुई पार्षद निजी हित साधने में लगी हैं। इस अवैध कार्य का विरोध किया जाएगा। 0
फूलचंद ने सम्बंधित विभाग से इस पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी जमीनों पर कब्जे का खेल नगर में आम हो गया हैं। यहां के संपन्न लोगों की निगाह भी सरकारी जमीन पर टिकी हुई हैं। उन्होंने इसके पीछे स्थानीय विधायक के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने करीबियों को अवैध कब्जा में संरक्षण दे रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से नगर के लोगों में भी रोष व्याप्त हैं। वही कब्जा रोक पाने में संबंधित विभाग भी नाकाम है।