फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: भाजपा महिला मोर्चा को नई ऊर्जा, माया झाड़ी बनीं जिलाध्यक्ष, पढ़ें

Thu, 18 Dec 2025 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजापुर जिले में महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष के रूप में माया झाड़ी की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
माया झाड़ी बनीं जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजापुर जिले में महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष के रूप में माया झाड़ी की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति को पार्टी के महिला संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्व से लेकर जिला संगठन तक में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा ने माया झाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन


अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माया झाड़ी ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया। माया झाड़ी ने कहा कि भाजपा संगठन से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली है और उसी प्रेरणा के साथ वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाएंगी। महिला मोर्चा को सशक्त करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए ठोस रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी माया झाड़ी का स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है। नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी के नेतृत्व में बीजापुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा के और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें