फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा, जानकी अध्यक्ष और पुलैया बने उपाध्यक्ष

Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद आज हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित जानकी व पुलैया निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाये गए है। 
विज्ञापन
जानकी अध्यक्ष और पुलैया बने उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद आज हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित जानकी व पुलैया निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाये गए है। इसके बाद ही अब जनपदों के बाद जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा हो गया है।

विज्ञापन


बता दे कि आज जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिसमें पामेड़ क्षेत्र से जीतकर जिला पंचायत सदस्य बनी जानकी कोरसा को अध्यक्ष व मद्देड़ क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर सदस्य बने पेरे पुलैया को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाये गये। इसके बाद बीजापुर जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष जानकी कोरसा व उपाध्यक्ष पेरे पुलैया के जीत के जश्न का माहौल रहा। नगर में डीजे के साथ भव्य रैली निकालकर खुशी मनाई गई। ज्ञात हो कि बीजापुर जिला पंचायत के अंतर्गत कुल 10 सीट है। इस बार  जिला पंचायत की सीटों में हुए चुनाव में भाजपा ने 7 सीट पर कांग्रेस ने दो सीट पर तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें